श्रद्धांजलि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्रद्धांजलि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 अगस्त 2013

नेता उवाच !!!

 
!!!शहीदों को सलाम !!!



हमारे देश के नेतायों के बारे में जनता यह सोचती है कि वे लोभी हैं , स्वार्थी हैं,   स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकते है.। लेकिन देश की रक्षा करते .हुए शहीद हुए वीरों के लिए भी उनके मन में निंदनीय विचार हो सकते हैं ,यह जानकर हर भारतवासी का मन ग्लानी से भर जाता है ,क्षोभ होता है ।  नेताजी कहते है :-


                                                                            नेता उवाच !!!



"सैनिक और पुलिस रक्षक हैं ,सरहद और नेता के 
जनता तो"कैटल "है , हाँका चाहिए हाँकने के लिए.। 

सरहद पर शहीद हुए तो क्या हुआ ?
शैनिक होते हैं शहीद होने के लिए.। 

जिन्दा  थे, पर कष्ट में थे ,कष्ट में थे परिवार भी 
दशलाख और पेन्सन मिला ,परिवार को और क्या चाहिए?"

नेतायों के सोच पर इंसानियत शर्मशार हुआ 
गीदड़ ज्यों शव को नोचता ,शहीद की कुर्बानी बे-आबरू हुआ.। 

सुना है ,चोर डाकुयों ने अपना भेष बदल लिए 
सर पर टोपी ,बदन पर खादी-कुर्ता पहन लिए.। 

शहीदों को हार्दिक श्रद्धांजली !!!
  
हाँका - जानवरों को हांक कर इकट्ठे करने वाला व्यक्ति

कालीपद "प्रसाद "
सर्वाधिकार सुरक्षित